नई दिल्ली । रेल मंत्री ने कोचिंग टर्मिनल वटवा के प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टर्मिनल के अलाइनमेंट एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। रेल मंत्री ने पिटलाइनों और स्टेबलिंग लाइनों को और बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही अहमदाबाद-वटवा सेक्शन के चौगुनीकरण (Quadrupling) के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिससे अहमदाबाद के लिए अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन को सुगम बना जा सके।

यह प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल पश्चिम रेलवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, भीड़ कम करने तथा क्षेत्र में आधुनिक रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
