योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

Spread the love

सोनभद्र। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में जनपद में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एवं अनुसूचित जाति/जनजाति सहित वंचित वर्गों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सरकार द्वारा जन सामान्य के लाभ हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश राम सुनील सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीडी सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीशगण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।    
    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *