22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, दावे-आपत्तियों के लिए बूथों पर रहेंगे बीएलओ

सोनभद्र। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी (रविवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि इस दिन बूथ लेवल अधिकारी पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़ी जाएगी तथा फार्म-6, 6ए, 7 और 8 (घोषणा पत्र सहित) उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता दी जाएगी।

NTPC

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को भी अभियान की जानकारी देकर सहयोग लिया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *