4 मार्च को मनाई जाएगी होली, 2 मार्च को होगा होलिका दहन

दुद्धी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में सनातन धर्म के विभिन्न धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व को लेकर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में तय किया गया कि होलिका दहन 2 मार्च की रात्रि 12:50 बजे से पूर्व संपन्न कराया जाएगा। वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली का पर्व 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया।

NTPC

श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुद्धी एवं आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व 4 मार्च, बुधवार को सादगी और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2 मार्च को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में फॉग उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कस्बे सहित विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *