सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानून और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग और ओटीपी साझा न करने के बारे में जागरूक किया गया।अभियान के तहत बाजारों में एसिड बिक्री करने वाली दुकानों की भी जांच की गई। दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी गई और बिना पहचान पत्र के एसिड बिक्री न करने के निर्देश दिए गए।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
