स्पष्ट लक्ष्य,निरंतर प्रयास,समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच सफलता के लिए आवश्यक:सुनील चन्द्र श्रीवास्तव,(अवकाश प्राप्त निदेशक बी आर ओ)

Spread the love

लाइब्रेरी की छात्राओं को सफलता के गुर सिखाये गये 

आशा ई लाइब्रेरी में हुआ संवाद 

वाराणसी सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास,  समय का सही प्रबंधन और सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण मूल मंत्र हैं। अपने काम के प्रति ईमानदारी, दृढ़ निश्चय, धैर्य और निरंतर सीखते रहने की आदत के माध्यम से आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।सफलता केवल पैसा कमाने का नाम नहीं है, बल्कि यह खुश रहने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रक्रिया है।  

उक्त बातें सीमा सडक संगठन बी आर ओ के अवकाश प्राप्त निदेशक सुनील चन्द्र श्रीवास्तव ने भंदहां  कला  स्थित आशा लाइब्रेरी में छात्राओं से वार्ता करते  हुए कही । वे आशा ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित  आशा लाइब्रेरी में सफलता के मूल मंत्र विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे । 

इस अवसर पर अभिनंदन ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने किया । मौके पर दीन दयाल सिंह,  प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, साधना पाण्डेय, सरोज सिंह, सनी, अवनीश आदि भी उपस्थित रहे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *