टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की महिला टीम ने 28वीं इंटर CPSU टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

बुलन्दशहर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड  की महिला टीम ने 28 वें इंटर सीपीएसयू टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कौशल, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का शानदार परिचय दिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा पावर स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड  के तत्वावधान में 9 से 12 फरवरी 2026 तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया गया।

NTPC

इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSUs) की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें CEA, PFC, NTPC, NHPC, POWERGRID, SJVN, THDC, REC, NEEPCO, DVC, Grid India, NPTI और MoP शामिल रहे। THDC इंडिया लिमिटेड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

महिला युगल स्पर्धा में सुश्री वंदना और सुश्री साक्षी की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और प्रतिस्पर्धी जज़्बा दिखाते हुए रजत पदक (प्रथम उपविजेता) हासिल किया। THDC महिला टीम टूर्नामेंट की प्रमुख टीमों में से एक बनकर उभरी और महिला टीम स्पर्धा में द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त किया। महिला टीम स्पर्धा में सुश्री वंदना, सुश्री शिल्पी, सुश्री कनिष्का और सुश्री साक्षी के सामूहिक प्रयास और निरंतर अच्छे प्रदर्शन ने टीम को पोडियम तक पहुँचाया। यह उपलब्धि संगठन की खेलों को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों में उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर की CPSU प्रतियोगिता में मिली यह सफलता THDC इंडिया लिमिटेड के लिए गौरव का विषय है और भविष्य के खेल प्रयासों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *