जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्यालय व विद्यालय 14 व 15 फरवरी को भी खुलें रहेगें

NTPC

सोनभद्र।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 06 मार्च, 2026, नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन तथा दावों/आपत्तियों के निस्तारण की अवधि  27 मार्च, 2026 तक, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल, 2026 तक किया गया है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया है कि दिनांक 14 एवं 15 फरवरी, 2026 (सार्वजनिक अवकाश) को भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्यालय व विद्यालय  खुलेंगे रहेगें, कोई भी कार्यालय, स्कूल अथवा कॉलेज बंद नहीं रहेगा तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य अवकाश दिवसों में भी निरंन्तर जारी रहेगा। ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 एवं अतिरिक्त ए0ई0आर0ओ0 को निर्देशित किया गया है कि जिन प्रकरणों में नोटिस जारी कर सुनवाई की तिथि निर्धारित है, उनकी सुनवाई नियत तिथि पर अनिवार्य रूप से की जाए। जहां सुनवाई निर्धारित नहीं है, वहां संबंधित अधिकारी मतदान केंद्रों पर जाकर बी0एल0ओ0 के साथ दस्तावेजों का संकलन सुनिश्चित करें।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करते हुए अभियान को लक्ष्य के अनुरूप सफल बनाया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *