सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए सत्रांत पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों को पुष्प अर्पित कर मिष्ठान और उपहार प्रदान किए तथा आरती उतारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक ओर जहां बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्साह दिखाई दिया, वहीं अपने गुरुजनों और साथियों से बिछड़ने का भावुक दृश्य भी देखने को मिला। गीतों और विचारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर कक्षा 12 की छात्रा रागिनी मौर्या को मिस फेयरवेल और विशाल पाण्डेय को मिस्टर फेयरवेल के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आशीर्वचन देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां, राजू प्रसाद, संदीप चौहान, शशि पटेल, चन्द्रभान देव, मनीष कुमार दूबे, कृष्ण देव, पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा, आरती, पायल सोनी, प्रीति, सरोज सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
