समाज कल्याण राज्य मंत्री द्वारा चार पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास

ओबरा/सोनभद्र। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण संपर्क मार्गों को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को चार ग्राम पंचायतों में पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड द्वारा किया गया। भूमि पूजन पंडित मनीष शुक्ला ने पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। निर्माण कार्यों के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहरा के हरदहवा टोला मुर्गीडांड में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत बैरपुर में सागरदह मार्ग से जोगिंद्रा मार्ग पर गोतान नदी पर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत भरहरी के टोला लदबदिया संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत परसोई के मगरदहा नवाटोला मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बरसात के समय होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत बुनियादी ढांचा विकास की पहली शर्त है। पुलिया निर्माण से किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं और प्रत्येक गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पेट्रोलियम मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक शारदा खरवार, चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी, जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि दिनेश यादव, ग्राम प्रधान खरहरा प्रतिनिधि उमाशंकर, ग्राम पंचायत चौरा राम प्रताप साहनी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल, मंडल महामंत्री राहुल सिंह व सत्या केशरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम दुलारे खरवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *