एनटीपीसी टांडा : सरयू मेला 2026 का भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टाण्डा आवासीय परिसर स्थित महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल द्वारा राम लीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय सरयू मेला का उद्घाटन 31 जनवरी, 2026 को किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (टांडा) जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके तथा केक काटकर एवं आसमान में गुब्बारे छोड़ कर किया। 

NTPC

इस अवसर पर अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  राम नारायण त्रिपाठी,महाप्रबन्धक (ईंधन प्रबंधन),  हर्ष सेठी, महाप्रबंधक (प्रचालन),  एस सी सिंह महाप्रबंधक (सतर्कता), गरिमा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती अर्चना यादव, सचिव श्रीमती वाई भारती एवं परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण यूनियन एवं एसोशिएसन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिवार के सदस्यगण एवं गरिमा महिला मंडल की वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा सदस्यायें उपस्थित थे। मेले के उद्घाटन के उपरांत नैगमिक सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत मुख्य अतिथि द्वारा अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

मेले को भव्य एवं आकर्षक रुप देने के लिए गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा खान-पान के अनेको स्टाॅल लगाये गये। इसके अलावा अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा उपयोगी घरेलू सामग्रियो एवं हस्तशिल्प के आकर्षक स्टाॅल जैसे आभूषण, मोटर कंपनियाॅ, कारपेट, इंश्योरेंस कंपनियाॅ, रियल इस्टेट, बनारसी साड़ी, सुरक्षा विभाग, सी.एस.आर. अनुभाग, चिकित्सालय, कपड़े एवं अन्य सामानों के स्टाल भी लगाए गये। मेले में बच्चो के मनोरंजन हेतु झूलों का प्रबंध भी किया गया। मेले में नो प्लास्टिक यूज विषय पर विशेष ध्यान दिया गया। मेले में सैंड आर्ट द्वारा बनाया गया राम दरबार एवं गांव की थीम पर आधारित सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र था। जिसका लोगों ने फोटो खिचवाकर भरपूर आनन्द उठाया। मेले में मुख्य अतिथि  कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा, तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं गरिमा महिला मंडल की पदाधिकारियों ने मेले में लगाये गये विभिन्न स्टालों का जायजा लिया।

गरिमा महिला मंडल की सदस्याएं बड़ी ही सक्रियता से अध्यक्षा श्रीमती परिदा के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के समुचित विकास के लिए ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल, ज्ञान ज्योति का संचालन कर रही हैं, साथ ही एन.एफ.एन दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगों के लिए कागज से बैग बनाने तथा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु कपड़े से बैग बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। गरिमा महिला मंडल सामाजिक कार्यो के साथ साथ एनटीपीसी टाण्डा के नैगमिक सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमो से आसपास के ग्रामीण लाभांवित हो रहे हैं। मेले में मुख्य अतिथि के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले का विशेष आकर्षण रहा हाऊजी खेल जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इनाम भी जीता। मेले के अंत में लकी ड्राॅ निकाला गया तथा उसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *