पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोकशी व आर्म्स एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार

Spread the love

सोनभद्र। घोरावल थाना पुलिस ने गोकशी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चन्द्रशेखर कुमार शर्मा उर्फ चन्द्रशेखा (निवासी कैमूर, बिहार) और महेश कोल (निवासी घोरावल, सोनभद्र) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गोकशी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *