बालिका सशक्तीकरण अभियान बालिकाओं हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

Spread the love

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद के ईडीसी सभागार में बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 बैच की बालिकाओं के लिए एक प्रेरणादायी कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी के क्षेत्राधिकारी  राजेश कुमार राय रहे। इस अवसर पर  संजय असाटी, परियोजना प्रमुख रिहंद तथा मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री राजेश बोयपाई भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान  राजेश कुमार राय ने पुलिस सेवाओं में कैरियर के विभिन्न अवसरों, अनुशासन, ईमानदारी एवं आत्मविश्वास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने लंबे सेवा अनुभव को साझा करते हुए बालिकाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और अनुशासन के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने का संदेश दिया तथा पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों की जानकारी भी साझा करते हुए सुरक्षा संबंधी अनेक व्यावहारिक सुझाव देते हुए आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने एवं सही समय पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया । कार्यक्रम में छात्राओं के मानसिक विकास एवं तार्किक क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु बालिकाओं को रुबिक्स क्यूब भी वितरित किए गए। बालिकाओं ने कार्यक्रम में अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अतिथि वक्ता श्री राय से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। परियोजना प्रमुख एवं HOHR ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक एवं प्रेरणादायी सत्र बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास तथा भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *