बारा। नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत एनटीपीसी अंता चिकित्सालय एवं मानव संसाधन विभाग के तत्वावधान में 29 जनवरी 2026 को ग्राम रातड़िया में ग्रामीणों हेतु निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं मुख्य अतिथि अनिल बवेजा द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर बवेजा ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी सदैव अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की CSR पहलों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक विकास एवं स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर आयोजित इस चिकित्सा शिविर से अधिक से अधिक ग्रामीणों के लाभान्वित होने की आशा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख डी.एस. कुहाड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार, डॉ. ऋषभ शर्मा, सुशील सोनवंशी सहित एनटीपीसी अंता चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही। शिविर के दौरान कुल 161 ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण की सुविधा प्रदान की गई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
