आरसीसी पुलिया निर्माण का ईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

डाला। नगर पंचायत क्षेत्र में वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग से वार्ड संख्या पांच को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन आरसीसी पुलिया का शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वार्ड संख्या पांच की बस्ती को जोड़ने के लिए तीन मीटर चौड़ाई की आरसीसी पुलिया तथा एक रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर दस लाख रुपये से अधिक की लागत आ रही है। साथ ही  राजकुमार यादव के घर से कमलेश यादव के घर तक दोनों ओर 50-50 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है। पुलिया के दोनों सिरों पर सीसी कंक्रीट का कार्य कराया जाना है। निरीक्षण के समय अरविंद सिंह जेई एवं बलबीर कुमार सभासद उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *