बैडमिंटन खेलते हेड कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

Spread the love

बभनी/सोनभद्र। स्थानीय थाना में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ गया।रविवार को हुई इस घटना के बाद उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल विशाल यादव (48 वर्ष) रविवार को बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
   जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल भेजा गया। रविवार रात इलाज के दौरान विशाल यादव की मृत्यु हो गई। विशाल यादव गाजीपुर के रहने वाले थे और स्वर्गीय बालरूप यादव के पुत्र थे। वह 1997 बैच के सिपाही थे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विशाल यादव को बचाने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *