मत्स्य गतिविधियों से जुड़े लोगों के पंजीकरण हेतु 31 जनवरी को करगरा में कैम्प 

Spread the love

सोनभद्र। सहायक निदेशक मत्स्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह-समृद्धि योजना के अंतर्गत जनपद में मत्स्य पालन, मत्स्य विपणन, मछली पकड़ने, नाव एवं जाल से जुड़े व्यक्तियों के पंजीकरण हेतु 31 जनवरी को ग्राम करगरा में सुबह 10 बजे से कैम्प का आयोजन किया जाएगा।एनएसडीपी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराए जाने पर मत्स्य विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *