बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र में बरोरा पुलिस,सीआईएसएफ एवं क्षेत्रीय प्रबंधन की संयुक्त कार्रवाई में 27.5 टन कोयला बरामद

Spread the love

धनबाद।अवैध कोयला खनन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज बरोरा पुलिस, सीआईएसएफ तथा बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा मंडल केंदुआडीह गाँव के समीप एक संयुक्त छापेमारी एवं पुनर्प्राप्ति अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला।

अभियान के दौरान टीम ने लगभग 27.5 टन कोयला बरामद किया, जिसे नियमानुसार केकेसी लिंक साइडिंग को सुपुर्द किया गया। साथ ही, जिस अवैध खदान (पिट) से कोयले का उत्खनन किया जा रहा था, उसे भी सील कर दिया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाइयों का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को रोकना एवं कोल इंडिया लिमिटेड की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस एवं सीआईएसएफ ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

यह संयुक्त प्रयास स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और कंपनी प्रबंधन के समन्वित सहयोग का उदाहरण है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संसाधनों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *