समाजसेवी नागेश सिंह को वाराणसी की संगच्छध्वम संस्था ने किया सम्मानित 

अहरौरा, मिर्जापुर। सामाजिक और धार्मिक सरोकारों मे अग्रणी भूमिका निर्वहन करने वाले क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमी,स्व.डा.श्री कुबेर सिंह महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक, सुप्रसिद्ध समाजसेवी  नागेश कुमार सिंह एडवोकेट को शनिवार की शाम को उनके अहरौरा दुर्गा जी स्थित कार्यालय पर सामाजिक धार्मिक कार्यों के लिए वाराणसी की सामाजिक धार्मिक संस्था “संगच्छध्वम” द्वारा सम्मानित किया गया।इसके पूर्व नागेश कुमार सिंह के दुर्गा जी स्थित कैंप कार्यालय पर सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन कर अतिथियों  को प्रसाद ग्रहण कराया गया। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने संस्था के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला तत्पश्चात  नागेश कुमार सिंह का माल्यार्पण कर उनको अंगवस्त्रम,व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

NTPC

इस अवसर पर संस्था के डा. प्रमोद कुमार दीक्षित, अरविन्द राय, अभिषेक मिश्रा,अरुण कुमार राय,सोनू जी,असीम जी,डा.विशाल राय,अरूण राय, पंकज सिंह डब्बू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *