सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘कांफ्रेंस हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें  संदीप कुमार भगत-महाप्रबंधक (पर्यावरण/सीएसआर) एवं  रास बिहारी-मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस)  राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  प्रलय भट्टाचार्जी,  नवीन कुमार यादव,  राजन कुमार रजक एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि  अमृतांशु ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा)  अभय मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर)  संजय कडम्बार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *