सीसीएल नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2026: प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

प्रतियोगिता में 2 से 3 मिनट की लघु फिल्म आमंत्रित की गई है। चयनित फिल्मों को नेशनल पीआर कॉन्क्लेव 2026 के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में लगातार दूसरे वर्ष नेशनल पीआर कॉन्क्लेव (National PR Conclave 2026) का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम “From Algorithm to Authenticity: Innovate. Influence. Impact” है, जिसका उद्देश्य जनसंपर्क, संचार एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नवाचार, प्रामाणिकता और प्रभावी संवाद को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों एवं रचनात्मक प्रतिभाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए पांच प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय पीआर कॉन्क्लेव 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता, संचार कौशल, कहानी कहने की कला एवं जनसंपर्क प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इको-माइन टूरिज्म एवं झारखंड पर्यटन: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, हरियाली, इको-माइन टूरिज्म तथा पर्यटन की संभावनाओं पर आधारित फिल्म। दुर्गा पूजा एवं दशहरा की गौरवशाली परंपरा: झारखंड में दुर्गा पूजा और दशहरा के उत्सव, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विशेषताओं पर आधारित फिल्म। जनसंपर्क, विज्ञापन एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभागी इस श्रेणी में अपनी प्रोफाइल, प्रमुख पहलों, फॉलोअर्स की संख्या एवं व्यूज से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं। उत्कृष्ट डिजिटल उपस्थिति और प्रभाव के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

फोटोग्राफी के शौकीन प्रतिभागी किसी भी विषय पर अपनी दो सर्वश्रेष्ठ मौलिक तस्वीरें प्रस्तुत कर सकते हैं। तस्वीरें उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा लैंडस्केप या पोर्ट्रेट, किसी भी प्रारूप में स्वीकार की जाएंगी। नेशनल पीआर कॉन्क्लेव 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार की गई रचनात्मक सामग्री, कंटेंट, ब्रोशर, थीम, रील या फिल्म के माध्यम से अधिकतम पहुंच एवं दर्शकों तक प्रभावी संवाद स्थापित करने वाले प्रतिभागियों को इस श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। इसमें सीसीएल अथवा प्रतिभागियों द्वारा स्वयं तैयार की गई प्रचार सामग्री शामिल हो सकती है।

प्रत्येक संबंधित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के शॉर्ट फिल्म को कॉन्क्लेव में प्रदर्शित करने के साथ-साथ, सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन फॉर्म भरें। प्रतियोगिताओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9118413325, 7488497047, 7541892203 एवं 9771433566 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीसीएल को आशा है कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवा पेशेवरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार साझा करने तथा जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा। सीसीएल का नेशनल पीआर कॉन्क्लेव 2026 रचनात्मकता, कहानी कहने की कला और जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *