गुरुतेग बहादुर साहिब का 350 वां शहीदी दिवस मनाया गया 

Spread the love

गुरु द्वारा में भजन कीर्तन का किया गया आयोजन, नगर में निकली शोभा यात्रा 

अहरौरा, मिर्जापुर / श्री गुरु तेज बहादुर जी का 350 वा शहीदी गुरु पर्व मंगलवार को नगर के पट्टी खुर्द स्थित गुरु द्वारा तेग बहादुर जी में मनाया गया। इसके साथ ही इनके शिष्य भाई मती दास, सती दास भाई दयाला जी का भी शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी में अखंड पाठ एवं लखनऊ से आई रागी जत्था द्वारा भजन कीर्तन एवं विचार के साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत लोगों ने लंगर छका तत्पश्चात नगर में शाम को शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा नगर के पट्टी खुर्द मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर से चलकर चौक बाजार, खड़ंजा, पांडेय जी दक्षिणी फटाक से होते हुए नगर पालिका कार्यालय के पास गोला कन्हैया लाल से वापस गुरुद्वारा आकर समाप्त हुआ । शोभा यात्रा में बच्चों द्वारा गतका भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही शोभा यात्रा में आगे आगे टैंकर से रोड पर पानी का छिड़काव करते हुए श्रद्धालुओं द्वारा सेवा सफाई किया गया। इस अवसर पर सतपाल सिंह, अमोलक सिंह, संतोष सिंह, ठाकुर सिंह, विष्णु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *