नगर स्वच्छता की कमान संभाल रहीं महिलाओं को किया गया सम्मानित 

Spread the love

 अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र की गलियों और सड़कों को साफ-सुथरा रखने में जुटीं महिला सफाई कर्मियों के योगदान को शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा सम्मान मिला।  मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका परिषद अहरौरा में आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में महिला कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सुबह से ही सफाई कार्य में जुटकर ये महिलाएं नगर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनके इसी समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए पालिका की ओर से सम्मानित किया गया।

वहीं, महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और सहायता प्राप्त करने के लिए नगर पालिका कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। यहां महिलाएं अपनी शिकायत और समस्या दर्ज करा सकेंगी। संबंधित मामलों में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देने के साथ समस्या के समाधान की पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *