सभासद का आरोप बोर्ड की बैठक में नहीं लिखा गया मेरा प्रस्ताव
अहरौरा, मिर्जापुर/ नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को भारी हंगामे के बीच दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई।
बैठक में गृहकर असेसमेंट के लिए नगर पालिका के पांच कर्मचारियों को लगाने का प्रस्ताव पास हुआ एक कर्मचारी पांच वार्डो में असेसमेंट कर फरवरी तक रिपोर्ट सौंपेगे।
नगर पालिका में कुल पच्चीस वार्ड है।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सामुदायिक भवन दुर्गा जी स्थित बैठक हाल में शुरू हुई बैठक में स्वकर प्रणाली का सभी सभासदों ने विरोध किया।
इसके साथ ही नगर में गृहकर असेसमेंट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ और नगर पालिका क्षेत्र के पच्चीस वार्ड के असिसमेंट के लिए पांच कर्मचारियों को लगाने का निर्णय लिया गया एक कर्मचारी पांच वार्डो का असिसमेंट करेंगे।
वही सभासद इरसाद आलम ने प्रस्ताव रखा की नगर पालिका में ठेकेदारों को किस मद में कितना भुगतान किया जाता हैं इसकी जानकारी बोर्ड की बैठक में उपलब्ध कराई जाए इस पर हंगामा हो गया और अध्यक्ष ने यह प्रस्ताव लिखवाने से इंकार कर दिया जिसका सभासद इरसाद आलम ने विरोध किया जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद में तीखी नोंकझोंक हुई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, जे ई सिविल दीपक कुमार, जे ई जलकल विकास सहित सभासद इरसाद आलम, मु सलीम, आशीष अग्रहरि, कुमार आनंद, रेहान पटेल, प्रमोद कुमार, प्रभु, सीमा देवी, इंद्रावती सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।
सभासदों का नहीं लिखा जाता प्रस्ताव
नगर में तीसरी बार अपने वार्ड से जीतकर पहुंचे सभासद इरसाद आलम ने बताया की नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से प्रस्ताव लिखवाया जाता हैं।
मैं जब भी जनहित से जुड़े प्रस्ताव लिखवाना चाहता हूं मेरा प्रस्ताव नहीं लिखा जाता हैं।
