मेजा ऊर्जा निगम में जोश और देशभक्ति के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

मेजा। मेजा ऊर्जा निगम में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी  जी. श्रीनिवास राव ने राष्ट्रध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए  राव ने स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारियों और सामूहिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा देश की ऊर्जा व्यवस्था एवं सतत विकास में मेजा ऊर्जा निगम की भूमिका को रेखांकित किया।

अपराजिता महिला समाज की सदस्याओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। बाल भवन, बाल सृजन और सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। CISF कर्मियों ने सुरक्षा ड्रिल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्मचारियों, CISF कर्मियों और छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि, कर्मचारी, उनके परिवार तथा अपराजिता महिला समाज की सदस्याएं उपस्थित रहीं। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *