एनटीपीसी गाडरवारा में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

मुख्य अतिथि ने किया राष्ट्रीय ध्वज फहराया
गाडरवारा । एनटीपीसी गाडरवारा में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2025 को नर्मदा विहार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि  प्रोबाल मंडल, मुख्य महाप्रबंधक (गाडरवारा) के आगमन पर सीआईएसएफ गाडरवारा द्वारा उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। प्रोबाल मंडल ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की। उन्होंने एनटीपीसी गाडरवारा की उपलब्धियों और टीम की मेहनत की सराहना करते हुए स्टेज-॥ की सभी मानकों की पूर्ति पर टीम को बधाई दी।

मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ और डीजीआर जवानों की परेड की सलामी ली। इसके साथ ही 25 कर्मचारियों को “एचओपी मेरिटोरियस अवार्ड” प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।
बाल भवन और बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने देशभक्ति की भावना से वातावरण को सराबोर कर दिया। इस मौके पर  समरेन्द्र कुमार राय, श्रीमती प्रीति जयमल, श्रीमति रेनू रॉय,  एस. के. पाण्डेय, डॉ. अनुराग पांडेय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस भव्य आयोजन ने समस्त उपस्थितजनों के हृदय में देशभक्ति और उत्साह की भावना भर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *