भारतीय जीवन बीमा निगम का मना 69 वां स्थापना दिवस

Spread the love

 शाखा प्रबंधक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने दिलाया शपथ

सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। सोमवार एक सितंबर को भारतीय जीवन बीमा निगम के 69 वें स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलित करते हुए शाखा राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक डा0 संजय कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों, विकास अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को निगम एवं निगम ध्वज के प्रति निष्ठा का शपथ दिलाते हुए संबोधित किया।
   शाखा प्रबंधक श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम आम आदमी से लेकर समाज में खास लोगों तक की आर्थिक संप्रभुता एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का आसान एवं श्रेष्ठ विकल्प है। डॉक्टर सिंह ने बीमा और बीमा सेवा पर विस्तार से चर्चा किया। शाखा प्रबंधक सीएलआईए सर्वेश जिज्ञासु एवं सहायक शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने भी बीमा और संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 1 सितंबर 1956 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया। संस्था का उद्देश्य था कि संस्था के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।। दीप प्रज्वलन के दौरान पूर्वांचल अभिकर्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने बीमा को आम आदमी की जरूरत बताते हुए कहा कि घर परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घर के प्रत्येक मुखिया को बीमा अवश्य कराना चाहिए। इस अवसर पर विकास  अधिकारी शिव चरण यादव, पंचदेव पटेल, क्षितिज कुमार, मुख्य बीमा सलाहकार अशोक पाण्डेय, वीरेश सिंह, विपिन सिंह, अधिकारी/कर्मचारी अनिल कुमार, राजकुमार गिरी, संजय गुप्ता, सुदीप्तो घोष, प्रेमनाथ तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, ज्योति अस्थाना, पूजा, परमानंद सिंह, श्रीराम , श्रवण कुमार, सत्यम मिश्रा, अतुल पाठक, संजय गुप्ता एवं बीमा सलाहकार संतोष तिवारी, कन्हैया पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,  सुनील कुमार, अनिल कुमार, दीपक यादव, रंजीत कुमार सहित दर्जनों बीमा धारक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *