64 लाख के हेरोइन के साथ 3 अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद 

मिर्जापुर। स्थानीय पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर सोमवार को अंतर्जनपदीय 3 हेरोइन तस्करो सलीम पुत्र अजी़मुल्ला निवासी ग्राम राजगढ मीरजापुर, लक्की सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी बभनौली राबर्ट्सगंज सोनभद्र, इद्दू आमीन अहमद पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी नई बस्ती थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बैजू बावा आश्रम मोड़ के पास से 334 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ उनके पास से मिली अपाचे मोटर साइकिल को सीज कर दिया। चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हीरोइन लेकर बाइक से कुछ लोग सोनभद्र से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर दिन में लगभग डेढ़ बजे वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित खप्पर बाबा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग व तलाशी शुरू की गई।

उसी समय सोनभद्र की तरफ से एक अपाचे बाइक पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई पड़े उनको रोकने का प्रयास किया गया तो तीनों भागने की कोशिश की लेकिन उनको दौड़ा कर दबोच लिया गया। तलाशी ली गई तो उनके पास से हीरोइन बरामद हुआ जिसका थाने लाकर वजन कराने पर 334 ग्राम हीरोइन पाया गया जिसकी कीमत लगभग 64 लाख रुपए बताई गई। पुछताछ में तीनों ने बताया की वे पहले भी हीरोइन की तस्करी कर चुके हैं। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की हिरासत में लिए गए आरोपियों के ऊपर अलग अलग थानों में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी कई जनपदों में तस्करी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *