प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल से 29 मई को 41 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए । इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से बिन्देश्वरी पी.डी. सिंह, वरिष्ट लोको निरीक्षक/मानिकपुर सुनील कुमार श्रीवास्तव, लोको पायलट/प्रयागराज खुर्शीद अहमद अंसारी, लोको पायलट/प्रयागराज परमेश्वर प्रसाद, वरिष्ट लोको निरीक्षक/प्रयागराज रमेश चन्द्र ओझा, लोको पायलट/प्रयागराज अरविन्द कुमार भारती, लोको पायलट/प्रयागराज नीरज कुमार श्रीवास्तव लोको पायलट/प्रयागराज राम रक्षा यादव स्टेशन अधीक्षक/खैराही मोईन अहमद पॉइंटमैन/कानपुर सेंट्रल हरी लाल पॉइंटमैन/पोरा एवं विजय कुमार, पॉइंट्समैन/प्रयागराज छिवकी को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।

प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य दीपक कुमार द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र सौंपा गया एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की । इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 19,46,69,626 /- रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।
प्रयागराज मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र प्रदान किए गए। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रेल सेवा में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सक्रिय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन द्वारा सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS तथा UMID से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक एवं लेखा विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।
