लखनऊ: मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 24वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नायल के चेयरमैन हेतु एस.पी.गोयल मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को निदेशक बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूर किया गया।
बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार, सीईओ नोएडा लोकेश एम ने आनलाईन प्रतिभाग किया। सीईओ राकेश कुमार सिंह और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफ़िसर श्री शैलेंद्र कुमार भाटिया ने लोकभवन में भौतिक रूप से बैठक में प्रतिभाग किया और परियोजना की प्रगति से अवगत कराया।
