हजारीबाग।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास-निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, केरेडारी में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना एवं स्थानीय समुदाय को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान छात्राओं एवं विद्यालय के कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। लाभार्थियों के बीच आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
इस चिकित्सा शिविर से कुल 105 मरीज लाभान्वित हुए। यह पहल एनएमएल सीबीसीएमपी की सामुदायिक कल्याण एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है। विद्यालय प्रबंधन ने भी समुदाय के हित में इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एनएमएल सीबीसीएमपी के प्रयासों की सराहना की।
