आलापुर (अंबेडकर नगर) विधानसभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत ग्राम भभौरा निवासी निखिलेश कन्नौजिया ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ग्राम भभौरा निवासी निखिलेश कन्नौजिया पुत्र दिलीप कन्नौजिया (NEET) परीक्षा में 457/720 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।इस उपलब्धि पर समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश कन्नौजिया ने निखिलेश कन्नौजिया के आवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया, मिठाई खिलाकर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि निखिलेश की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी मेहनत तथा लगन का यह उत्कृष्ट परिणाम है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप यादव,समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव विश्वनाथ यादव अहमद रजा, शैलेश कन्नौजिया, कैलाश कन्नौजिया सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
नीट परीक्षा में सफल निखिलेश कन्नौजिया को किया गया सम्मानित
