बैंक ऋण अदा न करने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई 

Spread the love

सुलेमान का कटरा सील, लोन अदायगी को 15 दिन की मोहलत 

नौगढ। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में तहसील के 10 बड़े बकाएदारों में शामिल नबी हुसैन पुत्र सुलेमान की अचल संपत्ति नौगढ बाजार में स्थित पक्का मकान ( 08 कमरों का कटरा) सील कराया है।

 भूमि विकास बैंक चकिया से लिए गए लोन की अदायगी नहीं करने पर तहसील प्रशासन ने मकान को सील करने की कार्रवाई करके 15 दिन में बैंक का ऋण ब्याज व कलेक्शन चार्ज की अदायगी नहीं करने पर भवन की नीलामी किए जाने की चेतावनी दिया है।

उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि तहसील के बैंक देय के दस बड़े बकाएदारों में शामिल बाघी गांव निवासी नबी हुसैन पुत्र सुलेमान का 08 कमरों का नौगढ बाजार में बना हुआ कटरा की 08 दुकानों को कुर्क कर के सील कराया गया है।

 वहीं बकाएदार को 15 दिनों में बकाया धनराशि को जमा नहीं करने पर मकान को नीलाम किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन की कार्रवाई को देखकर अन्य बकाएदारों में दहशत व्याप्त हो गया। कुर्की प्रक्रिया सील कार्रवाई में क्षेत्रीय संग्रह अमीन संतोष लाल श्रीवास्तव संतोष गुप्ता मु.ईन्द्रीश जयप्रकाश ईत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *