अंबेडकरनगर । एनटीपीसी टांडा में जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर यश सोनकर ने कल अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से परियोजना के जनसंपर्क एवं संचार गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ता मिलने की अपेक्षा है। यश सोनकर इससे पूर्व TOI.com, नई दिल्ली में कंसल्टेंट (एडिटोरियल) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। उनके पास पत्रकारिता एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।
एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने सोनकर का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके अनुभव एवं कौशल से संगठन की छवि को और मजबूती मिलेगी तथा जनसंपर्क गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
