चूल्हे की आग में गिरी महिला, मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत

Spread the love

डाला (सोनभद्र): चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत ग्राम  बारी बिल्ली मारकुंडी में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय सविता देवी पत्नी कृष्णा प्रसाद कोल खाना बना रही थीं, तभी उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरा पड़ने से वह चूल्हे की आग में गिर गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने तत्काल सविता देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *