वेस्ट टू वेल्थ : विकास की दोगुनी रफ्तार से उत्तर मध्य रेलवे ने रचा नया इतिहास

Spread the love

 वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्क्रैप बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाते हुए रेलवे बोर्ड के वार्षिक लक्ष्य को मात्र 6 महीने में हासिल किया

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को दिए गए 285.00 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व/स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य के सापेक्ष 286.79 करोड़ रुपये का निस्तारण करके इसे मात्र छह महीने की अवधि में ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 

यह उल्लेखनीय सफलता महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल दिशा-निर्देशों और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एस.पी. द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं सटीक रणनीतियों के फलस्वरूप उत्तर मध्य रेलवे को प्राप्त हुई है।  रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 285.00 करोड़ रुपये के वार्षिक टारगेट को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में ही हासिल कर नया इतिहास रचा गया।  

 परिसर की सुरक्षा और स्वच्छता: अनुपयोगी संपत्तियों और स्क्रैप के इस त्वरित एवं कुशल प्रबंधन से न केवल रेलवे को वित्तीय लाभ हुआ है, बल्कि रेल परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और कबाड़ मुक्त बनाने में भी बड़ी मदद मिली है। यह प्रयास ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के उद्देश्यों को सीधे तौर पर गति प्रदान करता है।   उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उत्तर मध्य रेलवे की पूरी टीम के अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता की सराहना की है। उत्तर मध्य रेलवे संपूर्ण जोन को पूरी तरह से स्क्रैप मुक्त बनाने और देश की प्रगति में अपना अधिकतम योगदान देने के संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *