एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का पुरस्कार वितरण के साथ किया गया समापन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता विभाग द्वारा “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के संदेश के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह परियोजना के उमंग भवन सभागार में दिनांक 03.11.2026 को सायं 04.00 बजे से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) रहे। इस अवसर पर एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); देवब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ एवं परियोजना); निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम); डॉ. बिनोद कुमार भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा); टी.एन. सीतारमन, महाप्रबंधक (रसायन); एच.पी. देवांगन, महाप्रबंधक (वीएसआर/ओवरहॉलिंग); अनिरुद्ध सिंह, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) तथा तुलसी रमन रधीश, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) श्रीमती मृणालिनी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात शासकीय स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, डी पॉल स्कूल एवं डीपीएस विंध्यनगर के विद्यार्थियों ने “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ईमानदारी, नैतिकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। अ

किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने अपने संबोधन में सतर्कता विभाग द्वारा चलाये जा रहे तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने सत्यनिष्ठा को कंपनी के मूल मूल्यों का अभिन्न अंग बताते हुए दैनिक कार्यों एवं व्यवहार में पारदर्शिता और नैतिक आचरण अपनाने पर बल दिया। समारोह में अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके उत्साह और सक्रिय सहभागिता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एफ. केरकेट्टा, सब इंजीनियर (सतर्कता) ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *