अंबेडकर जयंती पर एनटीपीसी दादरी में विविध प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

भारतीय इतिहास के महानतम समाज सुधारकों में अग्रणी बाबासाहेब:ए. के. मिश्र

गौतमबुद्ध नगर।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी दादरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसका आयोजन एनटीपीसी प्रबंधन एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस रैली में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा टाउनशिप में सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश प्रसारित किया।

इसके उपरांत मानव संसाधन विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें  ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदर्शित मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में सायंकाल एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

एनटीपीसी दादरी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति द्वारा यह संपूर्ण सप्ताह विशेष अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के महान योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *