सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 11 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की शुरुआत विधि-विधान से कलश पूजा के साथ मंदिर प्रांगण में की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम सुरेश, अन्य महाप्रबंधक गण एवं सभी विभागाध्यक्षों ने पूजा आरती कर माँ दुर्गा के कलश पर पुष्प अर्पण किया। कलश स्थापना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने कलश पर पुष्प अर्पण किया तथा आरती में भाग लेकर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की।

इस वर्ष दुर्गा उत्सव 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- फ़ैन्सी ड्रेस, नृत्य, श्लोक पाठन, कहानी सुनाना, सुंदर कांड, भजन गाना, शंखनाद, रंगोली, चित्रकला, मूर्ति बनाना, तोरण सजावट प्रतियोगिता, एवं कथकनृत्य/नाटक, डांडिया, देवी जागरण, धनुची डांस आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान 11 अक्टूबर 2026 को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 12 अक्टूबर 2026 को सभी के लिए भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं 13 अक्टूबर 2026 को सुंदरकांड, श्लोक पाठ एवं कहानी सुनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में ज्यादा संख्या में बच्चों ने विभिन्न परिधानों में सज-संवरकर भाग लिया एवं अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में, 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, विंध्यनगर के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव का सुंदर प्रदर्शन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है, जिसमें महाप्रबंधक (वीएसआर) एचपी देवांगन, अध्यक्ष, संदीप कोहली उपाध्यक्ष, पंकज तिवारी सचिव एवं धीर सिंह चौहान एवं कमलेश कुमार संयुक्त सचिव है। जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं पूजा समिति द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ नगरवासी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
