उद्योग बंधु की बैठक में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर सख्त जिलाधिकारी, लंबित मामले जल्द निपटाने के दिये निर्देश

Spread the love

चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बिजली के तारों की समस्या (फेज-2) सीसी रोड बनने से सड़क ऊंची हो गई है और तारों के नीचे रहने से हादसों का डर कि शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड प्रथम) को यूपीसीडा से समन्वय बनाकर समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के मुख्य मार्ग और अलीनगर-सिधीताली-जोगवा-नरायनपुर मार्ग (1.5 किमी, लागत ₹1503.05 लाख) के चौड़ीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर शासन से त्वरित स्वीकृति कराने का निर्देश दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र के पार्कों में जलजमाव और रखरखाव के मुद्दे पर यूपीसीडा को 8 पार्कों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश मिला। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण शासन की पहली प्राथमिकता है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली, सड़क चौड़ीकरण और पार्कों से जुड़ी समस्याओं के लिए संबंधित विभागों (बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और यूपीसीडा) को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। अगली बैठक से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *