वैभव नारायण सिंह ने सीनियर खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह को कड़े संघर्ष में पराजित करके महत्वपूर्ण अंक छीना

Spread the love

चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम  प्रतियोगिता का चौथा दिन *

 प्रियांशू यादव और नूरैन खान की  भी अपने अपने ग्रूप में महत्वपूर्ण जीत 

 वाराणसी । ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडाकक्ष  में चल रही चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मारक जिला  कैरम प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज खेले गये लीग का अपना दूसरा मैच खेलते युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव नारायण सिंह ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सीनियर खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह को चौंकाते हुये दो सीधे सेटों में 25= 12 और 25= 13 से पराजित करके  महत्वपूर्ण दो अंक हथियाने में कामयाब हो गये तो वहीं आज के दूसरे लीग मुकाबले में होनहार युवा खिलाड़ी प्रियांशु यादव ने सीनियर खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा को भी दो सीधे पर कड़े संघर्ष में 1816,  25=10 से पराजित करके पूर्ण अंक हासिल किया जबकि आज के तीसरे और सबसे रोचक  मुकाबले में संघर्षशील  खिलाड़ी नूरैन खान ने अनुभवी श्री प्रसाद सोनी को तीन संघर्षपूर्ण सीटों में 7‌= 20, 24 = 14 और 25=  5 से पराजित करके लीग तालिका में  महत्वपूर्ण दो अंक दर्ज काराने में सफल रहे मैचों का कुशल संचालन  प्रधान  निर्णायक  इंटरनेशनल रेफरी श्री रमेश कुमार वर्मा  की देखरेख में  अश्वनी चक्रवाल, गौरव गुप्ता, शाहिद जमाल, अश्वनी मौर्या, कृष्ण दयाल यादव और शिवदयाल  यादव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *