सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र से एचआईवी पर लगेगी लगाम

Spread the love

*एसएसपीजी मण्डलीय जिला चिकित्सालय में एचआईवी एडवोकेसी कार्यशाला का हुआ आयोजन* 

       वाराणसी। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत “सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक-HIV Negative “At-risk Clients” विषय पर एडवोकेसी मीटिंग/कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को एसएसपीजी मण्डलीय जिला चिकित्सालय के सभागार में सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र (एसएसके) विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मण्डलीय अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक डॉ एसपी सिंह द्वारा किया गया| मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग नित नई उचाईयों को छू रहा है, उन्होंने बताया कि एचआईवी को लेकर के जो भ्रांतियां समाज में व्याप्त हैं उन्हें दूर करने का समुचित प्रयास किया जा रहा है और हम लोग जनपद वाराणसी में इसमें काफी हद तक सफल भी हुए हैं|

कार्यशाला की अध्यक्षकता एसएसके  प्रभारी व नोडल डॉ मुकुन्द श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण, जिला विद्यालय निरीक्षक, नेहरू युवा केन्द्र, महिला बाल विकास कल्याण विभाग से विनय मिश्रा, बीएचयू एआरटी सेंटर, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय एआरटी सेंटर, आईसीटीसी, डीएसआरसी, टीआई, ओएसटी पीडीडीयू, वन स्टाप सेन्टर से डाक्टर एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *