डाला चढ़ाई पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, सवार घायल

Spread the love

राकेश जयसवाल 

डाला/सोनभद्र  डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर चढ़ गई,जिसमें बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया,जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई डिवाइडर कटिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक पल्सर बाइक पर चढकर 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई

तेलगुड़वा से चोपन जा रही एक लोड ट्रक का आगे का टायर डाला चढ़ाई के पास पहुंचते ही अचानक फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कटिंग के पास पल्सर बाइक पर चढ़ गई बाइक पर सवार गोपाल पुत्र राम लखन 48 वर्ष निवासी पनारी टोला पंचमखाड़ी थाना चोपन चपेट में आ गया जिसे हल्की चोट आई है वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *