डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के अंतर्गत डाला एवं आसपास के क्षेत्रों में समुदाय की सुविधाओं और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सीमेंटेड बेंच स्थापित की गई हैं। इस पहल से राह चलते लोगों, बुजुर्गों एवं अन्य नागरिकों को बैठने और कुछ समय विश्राम करने की सुविधा प्राप्त होगी। यह प्रयास सार्वजनिक स्थलों को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ समुदाय के जीवन को सहज और सुगम बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
यह कार्यक्रम मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत के दिशा-निर्देशन एवं एडमिन प्रमुख पियूष शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस जनहितकारी पहल के लिए स्थानीय प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान ने अल्ट्राटेक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा समुदाय के प्रति कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
