वाराणसी/ उद्गार संगठन की 138वी मासिक कवि गोष्ठी का गरिमामय एवं सफल आयोजन उद्गार सभागार, सरसौली, भोजूबीर वाराणसी में अत्यंत भव्य एवं साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सृजनशीलता, संवेदनशील अभिव्यक्ति और काव्य रस का अद्भुत समागम उपस्थित जनसमूह को अनुभव हुआ। कार्यक्रम की गरिमा को प्रधान संपादक एवं प्रकाशक पंडित छतिश द्विवेदी ‘कुण्ठित’ जी की सशक्त उपस्थिति ने विशेष रूप से समृद्ध किया। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. राकेश चंद्र पाठक ‘महाकाल’ जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एन. बी. सिंह जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच संचालन का दायित्व बुद्धदेव तिवारी जी ने अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से निभाया।
गोष्ठी का विशेष आकर्षण कवि संजय कुमार द्विवेदी व उनकी धर्म पत्नी रेखा द्विवेदी जी की वैवाहिक जीवन की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर साहित्यकारों व प्रकाशक पंडित छतिश द्विवेदी ‘कुण्ठित’ जी द्वारा उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी गईं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षवर्धन ममगाई जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संयोजन का उत्तरदायित्व जी. एल. पटेल ‘अयन’ ने दक्षतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे सम्पूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप में सम्पन्न हो सका।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों से वातावरण को भावविभोर एवं रससिक्त बना दिया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले साहित्यकारों में— डॉ. अनिल सिन्हा ‘बहुमुखी’, विनय कुमार गुप्ता ‘तन्हां’, चंद्रभूषण सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ. कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव ‘प्रकाशानन्द’, शिब्बी ममगाई, माधुरी मिश्रा ‘मधु’, डॉ. वत्सला, बैजनाथ श्रीवास्तव, खलील अहमद ‘राही’, आशिक बनारसी, संगीता श्रीवास्तव तथा डॉ. पुष्पा सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
उद्गार संगठन की 138वी मासिक कवि गोष्ठी का गरिमामय आयोजन संपन्न
