उदय शंकर अवस्थी ने किया इफको फूलपुर संयंत्र भ्रमण 

Spread the love

प्रयागराज । इफको फूलपुर संयंत्र भ्रमण के दौरान प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी इफको कोरडेट गए जहाँ जैव उर्वरक तथा नीम तेल संयंत्र का निरीक्षण कियाइसके अतिरिक्त वे नैनो संयंत्र गए वहाँ उन्होंने नैनो यूरिया प्लस के उत्पादन का जायजा लिया। उन्होंने नैनो अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अतिथि गृह में मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल गोरख सिंह सेंगर तथा सुरक्षा गार्डों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत वे इफको मुख्यालय नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय वैश्य, महाप्रबंधक क्रमशः ए.पी.राजेन्द्रन, संजय भंडारी,पी.के सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः अनीता मिश्रा, पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, अरुण कुमार, एस.के.सिंह, ए.के. गुप्ता, पी.के.वर्मा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *