सामाजिक कार्यकर्ता रक्तदाता विनय सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि 

Spread the love

विनय सिंह की असामयिक मृत्यु समाज के लिए अपूरणीय क्षति 

चौबेपुर / भंदहा कला ग्राम स्थित आशा पुस्तकालय पर आयोजित एक श्रद्धांजलि बैठक में विगत सप्ताह हृदयाघात से मृत वाराणसी के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और नियमित रक्तदान करने वाले विनय कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । इस अवसर पर स्व. विनय सिंह द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने उनके द्वारा रक्तदान, जन जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता आदि जैसे प्रयासों की चर्चा की। 

बैठक को संबोधित करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने बहुत ही कम समय में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं । 90 बार से अधिक रक्तदान, सैकड़ों की संख्या में सूचनाधिकार के आवेदन लगवाना, गरीबी रेखा के नीचे के बच्चों का निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश करवाना और 50 हजार से अधिक पौध वितरण करना, नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता का मात्र 47 वर्ष की अवस्था में दुनिया छोड़ देना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है । वैठक में दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, अनीता, बबिता, डॉ इंदु पाण्डेय, अमित कुमार, सरोज, सौरभ, अवनीश, रचना, रमेश, ब्रिजेश, साधना, ज्योति, आंचल आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *