हर घर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

Spread the love

करमा, सोनभद्र। स्थानीय विकासखंड के मंडल करमा के काकराही से करकी माइनर तक की  हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल सिंह वैद, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह जिला महामंत्री मंजू गिरी व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया इस  तिरंगा यात्रा कार्यक्रम हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही के छात्र छात्राएं हाथ में तिरंगा अभियान में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ सहभागी रहे।
इस दौरान किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान आयोजन किया जा रहा है । गोपाल सिंह वैद्य ने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रीय प्रेम राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।  इस मौके पर जिला महामंत्री मंजू गिरी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, गोपाल सिंह वैद्य, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह ,प्रभु नारायण मिश्र,बीरेंद्र सिंह,राज कुमार,आनंद केशरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर के प्रति भाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *