समूह की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी,सुरक्षा का मिला भरोसा

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को बीजपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा सहित मौजूद समस्त पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधा व उनके दीर्घायु की कामना किया।
   स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा की गई इस पहल के तहत एकता आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह बीजपुर से अनवरी बेगम, कृष्णा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह डोडहर से ममता, नीलम आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से वकीलुंनिशां  के साथ आश्रम से आई कमला देवी, पूनम आदि ने बुधवार की सुबह स्थानीय थाना परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को समूह द्वारा हस्त निर्मित राखी बांधा गया।
   प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने रक्षा सूत्र बांधने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता व सहयोग के लिए वह कभी भी उनसे संपर्क कर सकती हैं।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़, उपनिरीक्षक श्रवण यादव, उप निरीक्षक दुनिया सिंह, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *