डाला (सोनभद्र) नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में घात लगाए बैठे एक बाइक सवार बदमाश ने मार्निंग वाक पर जा रही महिला को निशाना बनाकर उसकी सोने की चेन लूट ली। आरोपित चाकू के बल पर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया सूचना के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
प्रतिदिन की तरह मार्निंग वाक पर निकली नई बस्ती निवासी महिला प्रभा देवी पत्नी मुद्रिका सोनी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से अकेले टहलने निकली थीं। जब वह डीह बाबा से ज्यों ही दो सौ मीटर आगे पहुंचीं तो उसी समय पहले से घात लगाए बैठा एक नकाबपोश बदमाश ने पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया और चैन खिंचने लगा विरोध करने पर चाकू दिखाकर डराकर गले में पहनी 16 ग्राम की चैन छिनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगा बाइक सवार के पीछे विरोध करते हुए दौड़ी लेकिन बदमाश चेन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बस्ती क्षेत्र में दिन दहाड़े इस प्रकार की यह पहली घटना है जिससे खासकर महिलाओं में भय बना हुआ है। इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है सूचना के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास जारी है।
